दरभंगा : अब तक बेवसाइट अपलोड नहीं हुआ शिक्षकों का नियुक्ति पत्र, जानें….

दरभंगा। नगर निगम, नगर परिषद, प्रखंड और पंचायत शिक्षक नियोजन इकाइयों में 23 फरवरी से एक सप्ताह तक चले अभियान में नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया। इसके बाद उन पत्रों की सत्यापित प्रति जिले की वेबसाइट पर अपलोड की जानी थी। इस आदेश के बावजूद पत्रों की सत्यापित प्रति वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जा सकी है। नियुक्ति पत्र बंटे महीना होने को है, जबकि इसे वितरित करने के एक सप्ताह बाद ही इसे वेबसाइट पर अपलोड कर देना था। तभी तो पता चलता कि चयन सूची में किसका नाम था।

नियुक्ति पत्र किसको मिला। उसका पदस्थापन कहां हुआ। पारदर्शी ढंग से नियुक्ति और पदस्थापन को दर्शाने के लिए ही अपर मुख्य सचिव ने विगत 15 फरवरी को ही जिले की वेबसाइट पर इसे अपलोड करने का निर्देश दिया था।

हालांकि जिला शिक्षा पदाधिकारी का कहना है कि अनेक नियोजन इकाइयों में अबतक नियुक्ति पत्र की सत्यापित प्रति शिक्षा विभाग के स्थापना शाखा को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस कारण विभागीय निर्देश का समय पर पालन नहीं किया जा सका।

अब इस मामले में विलंब नहीं होगा। सभी नियोजन इकाइयों के सचिव के साथ साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 25 मार्च को नियुक्ति पत्र की प्रति के साथ विहित प्रपत्र में सभी आवश्यक सूचना जिला स्कूल में होनेवाली बैठक में उपलब्ध कराएंगे।

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अपने प्रखंड के अलावा क्षेत्राधीन पंचायतों में वितरित नियुक्ति पत्र की प्रति समेकित कर विहित प्रपत्र में सूचना समर्पित करेंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उन्हें इस कार्य में सहयोग करेंगे । स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिन नियोजन इकाइयों से नियुक्ति पत्र की प्रति प्राप्त हो गई है।

उसकी सूची के साथ यह भी प्रतिवेदित करेंगे कि नियुक्ति पत्र निर्गत करने के बाद किस नियोजन इकाई ने छाया प्रति उपलब्ध नहीं कराई है। डीईओ ने कहा कि नियुक्त शिक्षकों की विवरणी प्राप्त होने के बाद उनके योगदान की समीक्षा की जाएगी। इस से पता चलेगा कि किस शिक्षक ने नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब तक योगदान नहीं किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading