मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता में बिजली चो’री से संबंधित द’र्ज प्रा’थमिकी की जांच में पहुंची पुलिस को बंधक बना लिया गया। आ’रोपितों द्वारा महिला पुलिस पदाधिकारी व अन्य पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर उनके साथ अभ’द्र व्यवहार किया गया।
इस दौरान आ’रोपितों द्वारा जमकर पुलिस के वि’रुद्ध ना’रेबाजी की गई। इसके कारण वहां पर हं’गामे की स्थिति बनी रही। स्थिति भांप महिला दारोगा ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष व वरीय पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर सदर थानाध्यक्ष समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने की कोशिश की गई, मगर वे लोग समझने को तैयार नहीं थे। इसके बाद स’ख्ती से का’र्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया गया। फिर किसी तरह दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को वहां से मुक्त कराया गया।
मालूम हो कि पिछले साल फरवरी महीने में बिजली चो’री को लेकर विभाग की ओर से प्रा’थमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें सुस्ता के एक व्यक्ति को आ’रोपित किया गया था। इसी केस के जांच को लेकर महिला दारोगा वहां गई थी। इसी क्रम में आ’रोपित व उनके लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ अ’भद्र व्यवहार करते हुए हं’गामा किया गया।
बता दें कि महिला दारोगा के साथ तीन पुलिसकर्मी और एक चालक मौके पर गए थे। जांच के दौरान ही आ’रोपितों द्वारा पुलिसकर्मियों से वि’वाद शुरू कर दिया गया। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि मामला गं’भीर है। का’नून हाथ में लेने वालों की पहचान कर उन सभी पर कानूनी का’र्रवाई की जाएगी।


