मुजफ्फरपुर : चो’री के आ’रोपी को थाने में थ’प्पड़ मा’रा, ला’ठी से पि’टाई, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना के मालीघाट से चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की पुलिस ने ज’मकर पि’टाई की। आ’रोपी को थाने के अंदर डंडे और थ’प्पड़ से ज’मकर मा’रा गया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया।

Muzaffarpur news: चोरी के आरोपी को थाने में थप्पड़ मारा, लाठी से पिटाई, एसआई और सिपाही की करतूत का वीडियो वायरल

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सिर्फ 15 सेकेंड का है। लेकिन, इसमें साफ दिख रहा है कि सब इंस्पेक्टर और सिपाही किस तरह से उसकी पि’टाई कर रहे हैं।

मामला मालीघाट स्थित वार्ड- 41 के पार्षद विजय कुमार झा से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि आ’रोपी ने उनके घर से सीसीटीवी कैमरा व उनके पड़ोसी टुन्ना के घर से मोबाइल चो’री कर लिया था। गुरुवार देर रात दो लोगों को भीड़ ने पकड़ लिया। दोनों की दौड़ा- दौड़ाकर भीड़ ने पिटाई कर दी।

दोनों शातिर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाथी चौक इलाके के रहनेवाले हैं। मा’रपीट व हंगामा की सूचना मिलने पर मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शा’तिर को पकड़ लिया। उनसे चोरी किये गये मोबाइल के बारे में पू’छताछ की गई तो उन्होंने बताया कि स्पीकर चौक के रामकिशोर को मोबाइल बेच दिया है।

पुलिस ने छा’पेमारी कर मोबाइल खरीदनेवाले यु’वक को भी पकड़ लिया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल भी ब’रामद कर लिया गया  है। वहीं चोरी करने के आरोप में भीड़ के हत्थे चढ़े एक शातिर को पुलिस ने थाने में जमकर पिटाई की।

दोनों के नाम का सत्यापन किया जा रहा है। बता दें कि ये वही मिठनपुरा पुलिस है, जो एक सप्ताह पूर्व श’राब खोजने महिला के घर में घुस गई थी। इसका वीडियो बनाने पर महिला के हाथ पर डं’डे से मा’रा भी गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading