बिहार : मुजफ्फरपुर से BJP सांसद अजय निषाद ने सदन मे वन नेशन वन वोटर कार्ड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश मे जिस प्रकार से वन नेशन वन राशन कार्ड का प्रावधान है। उसी प्रकार वन नेशन वन वोटर कार्ड का नियोजन भी होना चाहिए।

MP निषाद ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत वोटिंग आवश्यक है। वोटर कार्ड को आधार से जोडने की बात हो रही है। उसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए। जिससे फर्जी वोटिंग रुकेगी।

आजीविका और रोजगार को लेकर अपने प्रदेश से दूर रहने वाले वोटर निर्वाचन क्षेत्र में वोट देने से वंचित रह जाते है और इसका असर वोट प्रतिशत पर भी पड़ता है।

उनके प्रश्न का जवाब देते हुए केन्द्रीय न्याय एवं कानून मंत्री किरण रिजजू ने कहा कि, इस मामले को लेकर सरकार गंभीर है। आधार से वोटर कार्ड को लिंक करने की योजना वॉलंटियरी है।कंपलसरी नहीं है। इलेक्शन कमिशन से बात हुई है।

देश मे फर्जी वोटिंग रोकने के लिए और ज्यादा से वोटिंग के लिए एक इलेक्ट्रल रोल हो। साथ ही उन्होंने क्लीन वोटर सिस्टम जल्द से जल्द लाने की बात कही।

और पूरे देश मे वन नेशन और वन वोटर लिस्ट की बात करने भी बात कही। उक्त बातों की जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने दी।

