बिहार : दरभंगा का ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्रों के साथ होने वाली गड़बड़ियों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस बार भी स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा देने वाले करीब डेढ़ सौ परीक्षार्थियों का रिजल्ट पेंडिंग हैं। जिसकी वजह से पीजी में उनका नामांकन नहीं हो पा रहा हैं। इससे उनका भविष्य दांव पर लग गया है। जिस कारण परीक्षार्थियों में काफी आ’क्रोश दिखा।
विश्वविद्यालय ने स्नातक तृतीय वर्ष का रिजल्ट दिसंबर 2021 में घोषित किया था लेकिन 4 महीने बाद भी अब तक छात्रों का रिजल्ट क्लियर नहीं हुआ। इसको लेकर शनिवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने परीक्षा विभाग के कार्यालय के सामने आक्रोश जताया।
छात्रा से हुई बातचीत में उसने बताया कि विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2021 में स्नातक तृतीय खंड का रिजल्ट घोषित किया था। लेकिन उसमे काफी गड़बड़ियां थीं। जिसको लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय में रि-वैल्यूएशन का आवेदन दिया था।

लेकिन विश्वविद्यालय उनका रिजल्ट प्रकाशित नहीं कर रहा है। परीक्षार्थियों द्वारा रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन टालमटोल कर रहा हैं। इस वजह से उनका नामांकन रुका हुआ हैं।

जबकि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मोहन झा ने बताया कि करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने कॉपी के रि- वैल्यूएशन का आवेदन दिया था। जिसके बाद उनकी कॉपीयों की दोबारा जांच हो गई है और विशेषज्ञों का कमेंट भी आ गया है।
साथ ही, डाटा सेंटर को उनकी कॉपियां उपलब्ध भी करा दी गई हैं और अब वहां से इनका रिजल्ट वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया जाएगा।