मुजफ्फरपुर। कांटी स्थित एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन) में बंद पड़े थर्मल प्लांट की 110-110 मेगावाट यूनिट को हटाकर सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इससे ग्रीन बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
भविष्य में कोयला और पानी की कमी को देखते हुए एनटीपीसी अगले वित्त वर्ष में सोलर से बिजली उत्पादन के क्षेत्र में काम शुरू करेगा।
वित्तीय वर्ष के वार्षिक लेखा-जोखा के संबंध में केबीयूएनएल के सीईओ अजय कुमार टंडन ने बताया कि कांटी थर्मल के दो यूनिटों ने लक्ष्य से अधिक उत्पादन का रिकार्ड बनाया है।

2700 मिलियन यूनिट से बढ़ाकर 2800 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन की गई है। इस यूनिट को कश्मीर के गर्वनर द्वारा पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य पुरस्कार हासिल किया है।
केबीयूएनएल बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सामाजिक कार्यों का दायित्व भी बखूबी निभा रहा है। देश की रैंकिंग में पहले 19-29 पायदान पर रहा। इस बार पांचवां स्थान आया है।
