समस्तीपुर : राष्ट्रीय स्तर के ट्रेड यूनियन संगठन के आह्वान पर समस्तीपुर जिला के एटक और सीआईटीयू के नेतृत्व में दो दिवसीय हड़ताल के प्रथम दिन समस्तीपुर स्टेशन चौक गांधी स्मारक से ट्रेड यूनियन सदस्यों का एक जुलूस झंडा बैनर के साथ शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए अंबेडकर स्थल तक गया।
जुलूस में बड़ी संख्या में किसान नौजवान एवं वाम दलों के नेता भी भाग लिए। अंबेडकर स्थल ओवर ब्रिज के पास जुलूस सभा में तब्दील हो गई। इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से एटक जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार देव , एवं सीआईटीयू जिला अध्यक्ष रघुनाथ राय ने की।
सभा में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका के सदस्य संगीता राय की अध्यक्षता में भाग ली। सभा को ट्रेड यूनियन नेता राम प्रकाश यादव , शत्रुघ्न पणजी, अनिल प्रसाद, राम सागर पासवान, सत्नारायण सिंह, उपेंद्र राय, राम परीक्षण राय, अर्जुन महतो, सतनारायण महतो, छात्र नेता अर्जुन कुमार, शशि रंजन कुमार बबलू, महेश कुमार,
सीपीआई जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, सीपीएम जिला मंत्री रामाश्रय महतो, मनोज कुमार गुप्ता , लाल बाबू पासवान , पेंशनर समाज के परमेश्वर महतो, सहित किसान नेता रामचंद्र राय ने संबोधित करते हुए निजी करण के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि यह देश किसान और मजदूरों का है। अगर मजदूर और किसान नहीं बचेंगे तो हमारा देश कैसे बचेगा और इस लड़ाई के लिए मजदूर किसान साथ मिलकर छात्र नौजवानों के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने की प्रतिज्ञा लिए।

