दरभंगा : केवटी में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का लाभ आसानी से उठा रहे हैं। तमाम सरकारी प्रतिष्ठानों द्वारा बारिश का पानी सहेजने के लिए जगह-जगह पर वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली लगाई जा रही है।

इस अभियान के तहत लोगों को भूजल रिचार्ज के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पंचायत केवटी वर्ष 2019-20 में प्रखंड परिसर अन्तर्गत राजीव गांधी सेवा केंद्र के निकट 44,491 रुपये की लागत से वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का निर्माण किया गया है।

जिसका क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत केवटी है। मनरेगा, केवटी के पीओ विनीत कुमार झा का कहना है कि, 44 हजार 4 सौ 91 रुपये की लागत से वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण किया गया है।
हर साल इस वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के माध्यम से करीब 13 हजार 167 गैलन पानी धरती के कोख में जा रही है। यह प्रणाली पूरे ठीक तरीके से काम कर रही है।
पहले मनरेगा विभाग के द्वारा ही बारिश की हर बूंद को सहेजने के लिए गांव में सोखता व वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली लगाए जाने का कार्य किया जाता था । लेकिन अब ज्यादातर इस तरह का कार्य भवन निर्माण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा हैं।

