बिहार: चुनाव प्रचार के दौरान कैंडिडेट को पसंद आई युवती, इलेक्शन हारा पर प्यार की हो गई जीत

नालंदा : प्रेम प्रसंग की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी। लेकिन नालंदा के करायपरशुराय में युवक-युवती के प्यार के किस्से की खूब चर्चा हो रही है। बीते पंचायत चुनाव के दौरान सरपंच का चुनाव लड़ रहे लड़के को चुनाव प्रचार के दौरान एक लड़की से प्यार हो गया।two sides clashed in marriage when Jaimala broke up | शादी में पहले हुआ  डांस पर झगड़ा, फिर जयमाला टूटने पर भिड़ गए वर-वधू के परिजन, कई घायल |  Patrika Newsधीरे- धीरे प्यार परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने की ठान ली, लेकिन घर वालों की नाराजगी के डर से दोनों छुप छुपकर मिलते रहे। अब गांव वालों ने बात को आगे बढ़ते देख उन दोनों की शादी करवा दी गई।रविकांत रविदास सोमवार को अपने रिश्तेदार के यहां छितर बिगहा गांव पहुंचा और शादी की नीयत से प्रेमिका काजल को लेकर फरार हो गए। लड़की के स्वजनों को इस बात का शक था कि उनकी लड़की और रविकांत के बीच कुछ चल रहा है।लड़की के नहीं मिलने पर स्वजनों ने रविकांत से काजल के बारे पूछताछ की तो उसने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया। लेकिन जब रविकांत के दोस्तों ने काजल के बारे में पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि काजल उसके पास ही है।

उसने काजल को पटना में रखा है। इस बात की पुष्टि होने पर लड़की के परिवार के ने नाराजगी जताई लेकिन गांव वालों ने लड़की के परिवार को समझाया और बताया कि दोनों एक ही समुदाय के हैं इसलिए दोनों की शादी करा दी जाए।जिसके बाद लड़की के परिवार वाली राजी हो गई और शुक्रवार की रात 11 बजे गांव वालों की मौजूदगी में उन दोनों की शादी कर दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.