नवादा : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के फरहा गांव में मिनी गन फैक्ट्री का भं’डाफोड़ हुआ है। एसटीएफ और अकबरपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त छा’पेमारी ह’थियार बनाने के कई उ’पकरण ब’रामद किए। मौके से 6 लोगों को गि’रफ्तार किया गया है जिसमें एक पूर्व दारोगा का भतीजा भी है।

छापेमारी में पांच निर्मित पिस्टल, चार अर्धनिर्मित पिस्टल, 13 मैगजीन, 10 मोबाइल, 100 जिंदा कारतूस समेत 50 से अधिक चाकू बरामद किए गए। गिरफ्तार बादमाशों में बुंदेलखंड ओपी के तकियापर मोहल्ला निवासी मो. आलमगीर अंसारी उर्फ मिस्टर, भदौनी के मो. एनुल, मुंगेर जिला के कासिम बाजार का मो. इम्तेयाज, मो. शहनबाज, परवेज आलम और मो. शहाबुद्दीन शामिल हैं।
ये सभी फरहा में ग्रिल और शटर बनाने के नाम पर दुकान किराया पर लिए हुए थे। गि’रफ्तारों में रिटायर दरोगा इकबाल अशरफ के भतीजा एनुल उर्फ छोटू को पुलिस ने सबसे पहले गि’रफ्तार किया। इनमें से 4 लोग मुंगेर के गि’रफ्तार हुए हैं जो नवादा में रह कर बड़े पैमाने पर मिनी फैक्ट्री को चला रहे थे।
रजौली एसडीपीओ संजय पांडेय ने बताया कि रामनवमी के मद्देनजर पुलिस अलर्ट थी। इसी बीच पता चला कि दो हथियार सप्लायर ने मुंगेर के अवैध हथियार बनाने वाले से सम्पर्क किया और फरहा में होली के बाद मिनी गन फैक्ट्री की शुरुआत की है।
इसके बाद कार्रवाई की गई और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार ठिकाने पर छा’पेमारी की थी। नवादा के एक घर में भी पुलिस ने छापेमारी की लेकिन वहां से पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ। लेकिन फरहा गांव से भारी मात्रा में ह’थियार ब’रामद हुए।

