बिहार में इंजीनियरिंग के छात्र की ह’त्या, घर में घु’सकर मारी दी गो’ली

बिहार के सहरसा जिले में गो’लीबारी और ह’त्या की घ’टनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। एक बार फिर सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव के बघैल टोला में इंजीनियरिंग के एक छात्र जयकांत कुमार की ह’त्या कर दी गई।

अपराधियों ने सोये अवस्था में इंजीनियरिंग के छात्र को गो’ली मा’रकर उसकी ह’त्या कर दी। एक सप्ताह के अंदर दो ह’त्या और एक को गं’भीर रूप से ज’ख्मी होने से इलाके में सनसनी का माहौल है।

घ’टना जमीन के वि’वाद में घटी है। दरअसल गोवर्धन यादव का अपने पड़ोस के ही ललन यादव से जमीन को लेकर पूर्व से वि’वाद चल रहा था। मृ’तक जयकांत कुमार गोवर्धन यादव का बेटा है और पटना में रह कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था।

जयकांत सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव के बघैल टोला स्थित अपने घर आया था और मंगलवार की रात अपने दरवाजे पर सोया हुआ था।  इसी दौरान सोये अवस्था में गो’ली मा’रकर अ’पराधी फरार हो गये।

गो’ली की आवाज सुनकर घर के लोग उठे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर गये, जहाँ डॉक्टरों ने छात्र जयकांत कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस श’व को लेकर पो’स्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है।
इस बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष सुनील भगत की मानें तो ज’मीनी वि’वाद में रास्ता को लेकर पहले से झ’गड़ा चल रहा था। युवक की ह’त्या सुप्तावस्था में गो’ली मा’रकर की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छा’पेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.