GAYA : महिला को झांसे में लेकर अगवा करने के बाद अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी

गया. गया जिले के डोभी में ओझा-गुणी का काम करने वाली महिला को झांसे में लेकर अगवा करने के बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। डोभी पुलिस ने गुरुवार की सुबह में नवनिर्मित नहर वाली रोड के समीप भारत गैस गोदाम के पास से शव को बरामद किया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद महिला के शव को बरामद किया गया। मृतका की पहचान डोभी थाना के ही कुशा-वीजा गांव की स्व. भीमल मंडल की पत्नी सोनामती देवी 35 वर्ष के रूप में की गई है।

बताया जा रहा कि सोनामती देवी ओझा-गुणी का काम करती थी। बुधवार की रात को कुछ लोग दूसरे गांव से आए थे। झाड़-फूंक कराने का झांसा देकर महिला को अगवा कर लिया। इस क्रम में अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। महिला की लाश मिलने की खबर के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

पुलिस ने गांव के लोगों से की पूछताछ
मृतका के चेहरे पर गंभीर चोट हैं, आशंका व्यक्त किया जा रहा कि ईंट -पत्थर से प्रहार किया गया। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, घटना के पीछे कौन लोग हैं। किस कारण से वारदात को अंजाम दिया गया, इसका भी सुराग पुलिस नहीं ढूंढ़ पाई है। वैसे ग्रामीणों से पूछताछ के क्रम में अाने वाली बातों को गौर कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी, हालांकि किसी प्रकार की सफलता को मोहताज थी।

महिला को कहीं ले जाया गया था, इसी क्रम में हत्या कर दी गई है
महिला सोनामती देवी झाड़-फूंक का काम करती थी। इसी काम के नाम पर कुछ लोग उसे ले गए थे। इसी बीच हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अपराधियों को चिह्नित करने का प्रयास तेज कर दिया गया है। रविभूषण, थानाध्यक्ष डोभी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading