BHAGALPUR : पीजी हॉस्टलों में रह रहे दो छात्र गुंडई दिखाते हुए डीएसडब्ल्यू प्रो. योगेन्द्र पर हमला कर दिया

भागलपुर. टीएमबीयू के पीजी हॉस्टलों में रह रहे दो छात्र गुंडई दिखाते हुए गुरुवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. योगेन्द्र पर हमला कर दिया। छात्र ऋषि राज और चंदन कुमार अपने एक साथी चंद्र प्रकाश चीकू को पीजी ब्वॉयज हॉस्टल में कमरा आवंटित कराने के लिए डीएसडब्ल्यू से अड़ गए।

डीएसडब्ल्यू ने चंद्र प्रकाश को फर्जी छात्र बता हॉस्टल आवंटन के आवेदन पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों छात्रों ने पहले उनसे जबरन हस्ताक्षर कराना चाहा और जब सफल नहीं हुए तो धक्का-मुक्की करने लगे। दोनों छात्र इसके लिए पहले से तैयारी करके आए थे और अपने साथ कुछ लड़कों को लेकर पहुंचे थे।

धक्का-मुक्की होने पर डीएसडब्ल्यू चेंबर के सुरक्षा गार्ड और विवि के कर्मचारी उधर लपके तो छात्र भाग गए। विवि शुक्रवार को संबंधित छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराएगा। डीएसडब्ल्यू पर हमला करने वाले छात्र ऋषि राज और चंदन में से एक रिसर्च हॉस्टल और एक पीजी ब्वॉयज हॉस्टल दो में रहता है।

डीएसडब्ल्यू ने फर्जी छात्र का आवेदन रोक दिया
सात दिन पहले चंद्र प्रकाश को पीजी ब्वॉयज हॉस्टल में कमरा आवंटित कराने के लिए ऋषि राज और चंदन कुमार डीएसडब्ल्यू से मिले थे। छात्र के आवेदन की जांच करने पर डीएसडब्ल्यू को शक हुआ। दोनों छात्र गुरुवार को दोबारा उनसे मिलने पहुंचे। डीएसडब्ल्यू ने छात्रों को बताया कि चंद्र प्रकाश को देखने के बाद ही हॉस्टल आवंटन पर विचार किया जाएगा।

इसके बाद दोनों छात्रों ने चंद्र प्रकाश को डीएसडब्ल्यू से मिलने भेजा।

चंद्रप्रकाश ने डीएसडब्ल्यू को बताया कि वह पीजी ब्वॉयज हॉस्टल चार के 13 नंबर कमरे में रहता है। डीएसडब्ल्यू वहां गए लेकिन दूसरे छात्रों ने बताया कि वहां चंद्र प्रकाश नाम का कोई छात्र नहीं रहता है। डीएसडब्ल्यू ने चंद्र प्रकाश का आवेदन रोक दिया। इससे नाराज छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। इस संबंध में प्रभारी वीसी प्रो.लीलाचंद्र साह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली हैा विवि ने पीजी हॉस्टलों में रह रहे अवैध छात्रों को हटाने का निर्णय किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading