बिहार: वैशाली जिला के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड स्थित मछली मंडी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम भीषण आग लगने से सब कुछ जलकर राख हो गया । हालांकि शाम में वहां मछली मंडी नही लगती है। अगलगी की घटना के करीब 30 मिनट तक न तो नगर थाने की पुलिस ही पहुंची थी और ना ही फायर ब्रिगेड देखा गया । घटना के समीप स्थित झोपरिया भी जलकर राख बन गयी | आग किस कारण लगी इसका पता तब तक नहीं चल सका था। आग लगी के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था ।