पटना : डीजीपी एसके सिंघल ने पुलिस अफसरों को दिया 15 दिनों का समय, टास्क करना होगा पूरा

पटना। रंगदारी और ह’त्या की घटनाओं के कारण पुलिस की धूमिल हो रही छवि को ठीक किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय पुलिस अफसरों को 15 दिनों का समय दिया गया है। डीजीपी एसके सिंघल ने अफसरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर इस बाबत निर्देश दिए।

डीजीपी ने कहा कि जनता के बीच पुलिस की छवि अच्छी रहना नितांत आवश्यक है। पुलिस निष्ठा व लगन के साथ काम कर रही है, लेकिन एक-दो घटनाओं के कारण पुलिस पर आक्षेप लगता है और छवि प्रभावित होती है। ऐसे में पुलिस अफसरों व कर्मियों को विजिबिलिटी बढ़ानी होगी।

 

पुलिस का हर अच्छा काम जनता तक जाना आवश्यक है। इसके लिए पुलिस उपलब्ध साधनों व संसाधनों का इस्तेमाल करे। पुलिस के सभी रेंज के वरीय अधिकारियों को इसके लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।

डीजीपी ने पुलिस अफसरों को थाना क्षेत्र के स्तर पर होने वाली पुलिस गश्ती को और अधिक कारगर बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिला, क्षेत्र और मुख्यालय स्तर से पुलिस गश्ती को नियमित चेक करने को कहा।

रंगदारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक जिले के पदाधिकारियों को गंभीरता से लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

महिला पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती करने को कहा गय ताकि वे सशक्त रहें। डीजीपी ने कहा कि पुलिस राज्य का चेहरा होती है। खासकर पर्यटन केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी विनम्रता से पेश आएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.