छपरा के लहलादपुर में एक छा’त्रा ने म’नचले की च’प्पल से पिटाई कर डाली। वीडियों में छात्रा युवक के पीछा करने और कमेंट करने से परेशान होकर उसकी चप्पलों से धुनाई करती नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जनता बाजार थाना क्षेत्र के ढोढ़नाथ उच्च विद्यालय के पास का है।
छात्रा को युवक की पिटाई करता देख, दूसरे युवक भी उसकी पि’टाई करने लगते है। दरअसल, यु’वक लड़की का काफी देर से पी’छा कर रहा था। फिर लड़की का मोबाइल नंबर मांगा और इसके बाद ही उसकी पि’टाई हुई। वीडियो में छात्रा ने सफेद रंग की स्कूल यूनिफॉर्म पहन रखी है।
जनता बाजार में करीब दर्जन भर शैक्षणिक संस्थान हैं। हर रोज सैकड़ों की संख्या में छात्राएं पढ़ने के लिए आती हैं। मनचले युवक छात्राओं के साथ राह चलते छेड़खानी करते हैं या भद्दे कमेंट्स करते हैं।
लोक लाज के डर से अक्सर छात्राएं चुप रह जाती है, लेकिन छात्रा ने हिम्मत कर म’नचले को सबक सिखाया। इस वीडियो को देख लोग छात्रा की नि’डरता की खूब सराहना कर रहे हैं। लोगों की मानें तो पि’टाई करने वाली छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। जबकि म’नचला युवक सिकटिया गांव का है।
जनता बाजार के एक निजी विद्यालय की छात्रा का युवक द्वारा रोजाना पीछा किया जाता था। मनचले युवक ने हद तो तब कर दी, जब विद्यालय से घर जा रही लड़की के सामने खड़ा होकर उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा।
छे’ड़खानी से परेशान यु’वती ने लड़के की सरेआम चप्पल से पि’टाई शुरू कर दी। इस घटना को देख पास के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने युवक को पकड़ पि’टाई करने के साथ ही उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।