मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन परिसर में वार्ड-28 विकास समिति के तत्वावधान में स्वास्थ्य आपके द्वार कार्यक्रम के तहत केजरीवाल हॉस्पिटल के वरीय शिशु रोग चिकित्सक डॉ.राजीव कुमार के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीरो से दस वर्ष तक के 150 बच्चों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श के अलावा सभी जरूरत की दवाएं डॉ.राजीव कुमार के द्वारा मुफ्त दी गई। कार्यक्रम के संयोजक संतोष रंजन थे।
वरीय शिशु रोग चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने खासकर इस मौसम में बच्चों में होने वाले एक्युट इनसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बचाव के लिए गई उपाए बताकर लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को रात में बिना खाए हुए न सोने दें। संभव हो सके तो मीठा जरूर खिलाए। कुछ नहीं मिले तो गुर या खीर ही खिला दीजिए।
बच्चे को सुबह में उठाकर देखिए कि जगा हुआ कि वह बेहोश है। अगर वह जगा हुआ है तो ठीक है होश में है तो ठीक है। यदि वह चुपचाप सुस्त पड़ा हुआ है तो तत्काल डॉक्टर के पास ले जाए। सरकार की तरफ से सारी सुविधा है। मैं भी लोगों को अपने स्तर से जागरूक कर रहा हूं।
वहीं वार्ड-28 विकास समिति अजय नारायण सिन्हा ने शॉल ओढ़ाकर, चक्रधर सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर तो समिति के सभी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर डॉ.राजीव कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संतोष रंजन ने किया।
इस अवसर पर वार्ड-28 विकास समिति के सदस्यों के अलावा पंकज प्रकाश, अजय नारायण सिन्हा, सत्येंद्र कुमार पिंकू, संजय कुमार, अजय कुमार गुड्ड, अमित कुमार, वार्ड संख्या-27 के वार्ड पार्षद अजय ओझा, पं सुनील मिश्रा, राजा पंडित, राकेश चन्द्र सम्राट, कैप्टन राजीव, मुकेश कुमार बुल्लू, सतीश कुमार, उदय कुमार, विवेक, मुकुन्द, पंकज कुमार, सुजीत कुमार, रोहित श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव समेत अन्य बहुत सारे लोग मौजूद रहे।




