समस्तीपुर : विवाह तय होने के बाद चौंकाने वाली घ’टना, जानें क्या हुआ?

समस्तीपुर। एक दिन पूर्व हाथ का न’स का’टकर जानघाट स्थित बूढी गंडक में छलांग लगाने वाली यु’वती का श’व बरामद कर लिया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसके श’व को बाहर निकाला गया। उसका श’व बाहर निकालते ही परिवार में को’हराम म’च गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस वजह से वह पढाई भी करती थी और एक निजी स्कूल में पढाती भी थी। परिवार के लोग चाहते थे कि उसकी शादी कर दी जाए। पर वह अभी शादी करने के पक्ष में नहीं थी।

वह कहती थी कि जब वह अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी तो शादी करेगी। वहीं वह परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सुधारना चाहती थी। जबकि परिवार के लोग शादी करने पर तुले हुए थे। इसको लेकर 8 मई की तिथि भी निर्धारित कर रखी थी। शादी को लेकर खरीदारी भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन वह इससे खुश नहीं थी। इसके कारण वह काफी डि’प्रेशन में रहती थी।

परिवार में इसको लेकर कलह भी हो रहा था। इसी गुस्से में वह स्कूटी से जानघाट पहुंची। वह ब्लेड से अपने हाथ का नस काटकर बूढी गंडक में छलांग लगा दी। उसका शव जब घर पर पहुंचा तो काफी संख्या में गांव के लोग पहुंचे।

परिवार के साथ-साथ गांव की महिलाएं भी अपने आंखों के आंसू नही रोक पा रही थी। बताया जाता है कि वह जिस परिवार की लड़की है, उसकी समाज में काफी इज्जत है। यही वजह है कि इस घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में समाज के गणमान्य लोग भी पहुंचे और इस घटना पर दु:ख जताया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.