मुजफ्फरपुर : विवाहिता की मौ’त में मामले में प्रा’थमिकी दर्ज, पति गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी मधुबन में किराये के मकान में रह रही विवाहिता की मौ’त मामले में प्रा’थमिकी द’र्ज की गई है। इसमें मृ’तका के पिता औराई थाना क्षेत्र के फतेहपुर बेरौना निवासी उपेंद्र महतो ने करजा थाने में वीरेंद्र महतो, विष्णु महतो, लालमुनी देवी, विजय महतो, विनोद महतो, प्रमोद महतो, बच्चे महतो समेत सात लोगों को आ’रोपित बनाया गया है। पुलिस ने पति को गि’रफ्तार कर लिया है।

आवेदन में कहा गया है कि बेटी रूपमाला देवी की शादी एक वर्ष पूर्व मीनापुर थाना क्षेत्र के मदारीपुर निवासी विष्णु महतो के पुत्र वीरेंद्र महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद एक पुत्र हुआ। उसके बाद दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्र’ताड़ित करने लगे।

कुछ दिनों से दामाद पकड़ी में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। साथ मे बेटी व बच्चे को भी रखे थे। उसके साथ आए दिन मा’रपीट की जाती थी। इसकी जानकारी बेटी फोन पर देती थी। 31 मार्च को भी उसके साथ मा’रपीट की गई थी।

एक अप्रैल की रात ह’त्या कर चौकी पर सुलाकर पति भाग निकला। सुबह बच्चे के रोने की आवाज पर आसपास के लोग जुटे। इस दौरान दरवाजा खुला था और पुत्री चौकी पर मृ’त पड़ी थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि प्रा’थमिकी दर्ज कर आ’रोपित पति को गि’रफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.