सहरसा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में गुं’डा व पुलिस में कोई फर्क नहीं रह गया है। महानायक वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र कुंवर रोहित सिंह से लेकर कई ऐसी घ’टनाएं हाल के दिनों में हुई जिसमें पुलिस की गुं’डई सामने आ चुकी है। गत दिन न्यायालय में आचार संहिता उल्लंघन मामले में पेशी के बाद पूर्व सांसद ने पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि बिहार में एक दिन में छह ह’त्या हुई। अ’पराध चरम पर है। सरकार अ’पराधियों के मोबाइल की जांच कर अ’पराधियों को संरक्षण देने वाले नेताओं पर भी का’र्रवाई की मांग की। जबकि अ’पराधियों के खि’लाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर तीन माह में सजा की बात कही। पूर्व सांसद ने माफिया, नेता व अ’पराधियों की संपत्ति की जांच कर जब्त करने को कहा।

उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष समाप्त हो गया है। किसी भी घटना पर विपक्ष कहीं नहीं दिखता है। स्थिति यह है कि जिस लालू प्रसाद यादव के नाम पर लोग राजनीति चमका रहे हैं जेल जाने के बाद परिवार के लोग भी उनसे मिलने तक नहीं जा रहे हैं। लालू यादव को उनके परिवारवालों ने ही धोखा दिया है। उनके नाम पर वे सिर्फ सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं।
मंहगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से स्कूल फीस, दवाई, टाल टैक्स, रसोई गैस की कीमत बढ़ गई है।

टाल टैक्स बढ़ाने से सीधे असर मध्यम वर्ग व किसानों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टाल टैक्स को वापस नहीं लिया गया तो जाप कार्यकर्ता टाल टैक्स पर धरना देंगे और विरोध जताएंगे। पूर्व सांसद ने संदीप स्वर्णकार के असामयिक नि’धन एवं नप की पूर्व उपसभापति रंजना सिंह की सास व समाजसेवी संजय सिंह की मां के नि’धन पर उनके स्वजनों से मिलकर दु’ख जताया। मौके पर जाप जिलाध्यक्ष रंजन यादव, शशिभूषण यादव, महबूब आलम जीबू, इंदल यादव, जीतेंद्र भगत, समीर पाठक, अरविंद यादव समेत अन्य मौजूद थे।
