रिमांड होम की लड़कियों के साथ अनैतिक काम, आडियो वायरल, जानें मामला..

बेतिया। जिले के एक थानाध्यक्ष के वि’वादित बयान का आडियो वायरल हो रहा है। आडियो बैरिया का बताया जाता है। आडियो में अगवा लड़की को संरक्षण में लेने के बाद उसके स्वजनों को अपने घर ले जाने की नसीहत दी जा रही हैं। हालांकि आडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। आडियो में कहा जा रहा है कि रिमांड होम में लड़कियों के साथ अ’नैतिक काम होता है। उसमें लड़कियों को नहीं रखना चाहिए। इसमें बड़ी-बड़ी गाड़ियों से लोग आते है। लड़कियों को अपने साथ ले जाते है।

आडियो वायरल होने के बाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने सदर एसडीपीओ को सत्यता की जांच का आदेश दिया है। बताया जाता है कि यह मामला बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 23 मार्च को एक ना’बालिग लड़की का अ’पहरण किया गया था। बैरिया थाना के चौकीदार शंभू साह के पुत्र सुधीर पर अ’पहरण का आरोप लगा था।

 

बाद में पुलिस लड़की की खोज कर ली और न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराई। बताया जाता है कि लड़की को उसके स्वजन घर नहीं ले जाना चाह रहे थे। लेकिन पुलिस लड़की को उसके घर भेजने का प्रयास कर रही थी। इसी प्रसंग में लड़की के स्वजनों को रिमांड होम के बारे में बताया गया।

 

 

इसी बीच बातचीत किसी ने रिकार्ड कर ली और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, मामले में एसपी ने कहा है कि आडियो की सत्यतता की जांच सदर एसडीपीओ से कराई जा रही है। जांच के बाद नियम संगत का’र्रवाई होगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.