समस्तीपुर। उत्पाद विभाग की टीम ने मुसरीघरारी और हलई ओपी क्षेत्र गांव में छा’पेमारी कर ट्रक व मालवाहक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस को देखते ही धं’धेबाज अं’धेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस टीम ने ट्रक व पिकअप के साथ अंग्रेजी शराब जब्त कर लिया।
उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुभाष कुमार, कपिल कुमार और सब इंस्पेक्टर कुमोद कुमार के नेतृत्व में दो अलग अलग टीम गठित कर छा’पेमारी की गई।
मुसरीघरारी के निकट शराब लदे ट्रक व वरुणा पुल के निकट शराब लदे मालवाहन को जब्त किया गया। पुलिस की भनक लगते ही धं’धेबाज शराब लदे वाहन को छो’ड़कर भाग निकला। घटनास्थल से पुलिस टीम ने शराब लदे ट्रक व पिकअप को जब्त कर लिया।
जब्त वाहन से कुल 211 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आ’रोपित व वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। उत्पाद अधिनियम के तहत प्रा’थमिकी दर्ज कर अग्रेतर का’र्रवाई की जाएगी। छा’पेमारी दल में सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
