रांची। झारखंड में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर राजनीतिक घ’मासान छिड़ा हुआ है। विपक्ष जहां इस मांग का वि’रोध कर रहा है, वहीं हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो पार्टी के विधायक भी अपनी सरकार के सामने बा’गी सुर अलाप रहे हैं।
विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने तो हेमंत सोरेन के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है। बात इस कदर बढ़ गई है कि लोबिन हेम्ब्रम बगावत का झंडा लेकर गांव की ओर निकल पड़े हैं। अपनी सरकार के खि’लाफ लोगों की गो’लबंदी उन्होंने शुरू कर दी है। उन्होंने ठान लिया है कि झामुमो की यह पुरानी मांग पूर्ण हुए बिना घर नहीं लौटेंगे। जबकि झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन खुद कह चुके हैं कि 1932 के खतियान को आधार बनाकर यदि स्थानीय नीति बनाई गई तो अदालत उसे खा’रिज कर देगी।
फिलहाल वह इसे अमल में लाने के लिए का’नूनी सलाह ले रहे हैं। मतलब साफ है कि अभी स्थानीय नीति लागू करना टेढ़ी खीर है। चूंकि यह झामुमो का चुनावी वादा रहा है, कई नेता इसी वादे पर चुनाव जीत कर विधानसभा में आए हैं, इसलिए उनकी इच्छा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह हर हाल में लागू हो जाए।
हेमंत सोरेन के साथ दिक्कत यह भी है कि उनकी सरकार कांग्रेस के समर्थन से चल रही है। जैसे ही इसपर आगे कदम बढ़ाएंगे, कांग्रेस की तन कर उनके सामने खड़ी हो जाएगी।
