मुजफ्फरपुर। लोकसभा चुनाव में एडीए को 39 सीटों पर जीत मिली थी। अगले चुनाव में भी नीतीश कुमार के साथ मिलकर 40 में 40 सीटें जीतेंगे। 2025 तक किसी प्रकार का कोई बदलाव बिहार की राजनीति में नहीं होने जा रहा है। हार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के सबसे विश्वसनीय नेता हैं। वे 2025 तक मुख्यमंत्री रहेंगे। इसमें ‘कोई किन्तु-परन्तु नहीं है। लोकसभा चुनाव में एडीए को 39 सीटों पर जीत मिली थी। अगले चुनाव में भी नीतीश कुमार के साथ मिलकर 40 में 40 सीटें जीतेंगे।
2025 तक किसी प्रकार का कोई बदलाव बिहार की राजनीति में नहीं होने जा रहा है। बोचहां विस उपचुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे उद्योग मंत्री अखाड़ाघाट रोड में पार्टी के एक नेता के घर मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। त्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर में उद्योग का माहौल बन गया है। फूड पार्क आदि का निर्माण तेजी से हो रहा है। इस दिशा में आ रहीं बाधाएं भी दूर की जा रही हैं। उद्योग का हब बनने से किसान, मजदूर, स्किल्ड लेबर का भला होगा। आगे भी और योजनाएं तैयार की जा रही हैं जिससे युवाओं, महिलाओं आदि को जोड़ने की तैयारी है।

चुनाव बाद इसकी घोषण की जाएगी। मंत्री ने विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर एनडीए की जीत का भी दावा किया है। कहा कि पहली बार एमएलसी चुनाव में वोटिंग भी किया हूं। उद्योग मंत्री ने कहा हम टॉपर हैं। एनडीए सुपर नंबर वन गठबंधन है। विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। हमारी राजद (लालटेन) से लड़ाई है।
बाकी (कांग्रेस व वीआईपी) तो हवा में हैं। जो लड़ाई में ही नहीं हैं, उसपर टिप्पणी से फायदा नहीं। वीआईपी के तीनों विधायक 24 कैरेट भाजपाई थे। आगे भी भाजपाई ही रहेंगे। हमलोगों ने अपनी सीटें दी थी। नीतीश कुमार की सरकार में बेहतर काम किये जा रहे हैं। आगे भी बेहतर होगा। बेरोजगारी दूर करने के मुद्दे पर सरकार तेजी से काम कर रही है। मौके पर राजीव कुमार, देवांशु किशोर, प्रभात कुमार, केपी पप्पू समेत कई नेता उपस्थित थे।
