बच्चे जा’न जो’खिम में डालकर गड्ढे में उतरकर पार कर रहे, खोद दी सड़क…

भागलपुर। शहर में अनियोजित तरीके से हो रहा विकास अब आम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बरारी मार्ग पर नियमों को दरकिनार कर जलापूर्ति पाइप बिछाने वाली कंपनी वीए टेक अपनी मनमानी पर उतर आई है। पाइप बिछाने के बाद मोटरेबुल करने का प्रशासन निर्देश देता रहा है। बावजूद उन निर्देशों को ताक पर रखकर कंपनी काम करा रही है हाउसिंग बोर्ड कालोनी मार्ग पर पाइप बिछाने के एक माह बाद भी कंपनी ने नए सिरे से सड़क का निर्माण नहीं कराया।

बुडको के अभियंता ने इस मार्ग को दुरुस्त करने के बाद आगे पाइप बिछाने को कहा था, लेकिन उसकी एक भी नहीं सुनी बरारी मार्ग में पाइप बिछाने का कार्य शुरू कर दिया।नतीजतन, हाउसगिं बोर्ड का मार्ग मिट्टी से पट गया। भारी वाहन कच्चे मार्ग में फंस रहे हैं। मिट्टी वाले मार्ग में आवागमन मुश्किल हो रही है। लोग धूल से परेशान हैं। बरारी मुख्य मार्ग में पाइप बिछाने के लिए बैरियर लगाकर आवागमन बाधित कर दिया है।

 

इससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों की भी परेशानी बढ़ गई है। खासकर श्मशान घाट की ओर आवागमन करने वाले श’व वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, बियाडा में 61 से अधिक फैक्ट्रियों में उत्पादन पर असर पड़ा है। यहां उत्पाद ले जाने में भारी वाहनों को समस्या है। कच्चे मार्ग पर गाड़ियों के धंसने का सिलसिला जारी है। यहीं नहीं बरारी क्षेत्र के स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर गड्ढे को पार कर रहे हैं। कंपनी ने लोगों की समस्या को अनसुना कर दिया है।

नगर विकास प्रमंडल एक को जलापूर्ति योजना का कार्य बुडको से हटाकर कर दिया गया है। बुडको के तहत कार्य करने वाले पीएमयू, पीआइयू, पीएमसी एंड डीएससी स्टाफ की सेवा मुक्त कर दी गई है। नगर विकास प्रमंडल एक के कार्यपालक अभियंता अमलेंदू रंजन ने बताया कि वीए टेक को पाइप लाइन बिछाने का कार्य तत्काल रोकने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.