मुजफ्फरपुर। मुशहरी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार पर अब निलंबन की त’लवार ल’टक गई है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में नि’गरानी विभाग की जांच के बाद उन पर का’र्रवाई तय हो गई है। इसके अलावा जिन-जिन डीलरों से प्रतिदिन उनकी वार्ता होती रही है वे भी निशाने पर है। नि’गरानी सूत्रों के अनुसार एमओ पास इतनी अकूत संपत्ति कहां से आई यह बताना उनकी मजबूरी भी हो गई है।
उनके विभिन्न बैकों के दर्जनभर खाते फ्रीज करने को पत्र भेजा गया है। उनमें अब किसी तरह का लेन-देन नहीं हो सकेगा। निगरानी विभाग की जांच की दिशा अब जनवितरण विक्रेता पर है जो लगातार संतोष कुमार के संपर्क में रहे हैं। विभाग उन्हें भी अप्राथमिकी अभियुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे डीलरों की सीडीआर निकाला जा रहा है।

निगरानी सूत्रों के अनुसार कई शहरों में उनके व परिवार के नाम पर फ्लैट का भी पता चला है। इसमें पटना, उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों सहित दिल्ली भी शामिल है। एमओ मुशहरी में दो बार पदस्थापित रहे हैं। इससे पहले भी वह बाजार समिति से भी जुड़े रहे हैं।

विभाग जांच कर रहा है कि जो जनवितरण विक्रेता की दुकान रद हो गई है उसकी पीओएस मशीन विभाग को सरेंडर नहीं कराकर उनका आवंटन रद डीलर के नाम पर कैसे चल रहा है। ऐसी करीब चार से पांच दुकानों का नाम जांच में आया है। इसका खाद्यान्न कहां जा रहा था। जांच की गति तेज होने से डीलरों में बेचैनी बढ़ी है कि कही वे भी लपेटे में न आ जाएं।
