मुजफ्फरपुर : बोचहां उपचुनाव में जीत को लेकर चल रहा मंथन, जानें किस पर हैं निशाना…

मुजफ्फरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डा. संजय जायसवाल, प्रदेश महामंत्री भीखूभाई दिलसानिया और जदयू की ओर से चुनाव प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने एनडीए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों कयिा जागरूक। उन्हें बोचहां विधान सभा उपचुनाव में जीत का मंत्र दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. जायसवाल ने कहा कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान में जब एनडीए की सहयोगी जदयू चुनाव लड़ रही थी तो उसमें जीत के लिए भाजपा पूरी तरह समर्पित रही।

इस तरह के समन्वय से बोचहां की जीत होगी। राजद और वीआइपी ने जिस तरह से एक दूसरे के प्रत्याशी की अदला-बदली की, इससे जाहिर हुआ कि इनके पास कोई नीति न सिद्धांत है। जबकि भाजपा ने वंचित समाज की बेटी को उम्मीदवार बनाया। इसको जनता व कार्यकर्ता देख रहे हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता को अवसर मिलता है।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव अनुसूचित जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले वे यह भूल जाते हैं कि उन पर 2020 के चुनाव के दौरान पैसे लेकर टिकट देने का पर्दाफाश करने वाले पूर्णिया के वंचित समाज के नेता शक्ति मलिक की हत्या, पिछड़े वर्ग के मुकेश सहनी की पीठ में खं’जर भो’कने का आ’रोप है।

 

यह बात समाज देख रहा है। कभी राजद तो कभी एनडीए में स्वार्थसिद्धी के लिए भागदौड़ करने वाले मुकेश सहनी परिपक्व हैं। उन्हें भाजपा और एनडीए ने चुनाव हारने के बाद भी एमएलसी बनाकर केवल इसलिए मंत्री बनाया कि वे निषाद समाज की भलाई की बात करते थे,

 

 

लेकिन वे मंत्री बनकर निषाद समाज की भलाई करने के स्थान पर भाजपा और एनडीए को ही कमजोर करने में जुट गए और जब इसमें असफल रहे तो उनका लालू प्रेम जाग गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.