दरभंगा : बहेड़ी में फर्जी नियोजन का मामला आया सामने , दो शिक्षकों पर का’र्रवाई

दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड की सिधौली पंचायत में आधा दर्जन फर्जी शिक्षकों के नियोजन का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि प्राथमिक विद्यालय मोक्करीडीह में दो फ’र्जी शिक्षकों के नियोजन और उनके भुगतान का स’नसनीखेज मामला सामने आ गया। यहां आधे दर्जन शिक्षक कार्यरत हैं और वेतन भी पा रहे हैं। उनमें दो शिक्षक ऐसे हैं जो विद्यालय में कार्यरत नहीं हैं, लेकिन उनको वेतन भुगतान बैंक के माध्यम से हो रहा है।

बिना नियोजन के व बिना स्कूल के गए ही वेतन उठाने के इस मामले ने जिला शिक्षा कार्यालय की कार्यशैली पर बड़े प्रश्न खड़े कर दिए हैं। जानकार बताते हैं कि 23 फरवरी से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने की प्रक्रिया के समय ही यह बात सामने आई थी, लेकिन उस समय जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब मामला सामने आया है।

वर्णित विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजय पासवान ने अवगत कराया है कि विद्यालय में छह शिक्षक कार्यरत हैं। प्रधान शिक्षक अजय पासवान सहित अरविंद कुमार, वंदना कुमारी, आशा कुमारी, रमेश कुमार प्रसाद एवं रक्षा कुमारी पठन-पाठन का वेतन कर भुगतान ले रही हैं। लेकिन, दो शिक्षक कमलेश कुमार यादव और दिनेश कुमार दिनकर बिना विद्यालय गए ही वेतन उठा रहे हैं।

इनका नियोजन भी फर्जी बताया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पूरे मामले पर सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। प्रधान शिक्षक सहित दोनों फर्जी शिक्षक कमलेश कुमार यादव और दिनेश कुमार दिनकर को सभी कागजात के साथ सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बहेडी प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों के वेतन आदि के भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार को कार्रवाई का जिम्मा सौंप दिया गया है। उनके प्रति हस्ताक्षर के बाद ही बहेडी प्रखंड के नियोजित शिक्षकों का भुगतान अब संभव हो सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.