सारण। बिहार के सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र के चकिया मठिया स्थित चवर के गड्ढे में शुक्रवार को डू’बने से तीन बच्चों की मौ’त हो गई जबकि एक को ग्रामीणों ने बचा लिया। तीन बच्चों की मौ’त के बाद मौके पर को’हराम मच गया। इस हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों की घ’टनास्थल पर भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस तत्काल ही घ’टनास्थल पर पहुंची और तीनों बच्चों के श’व को ग्रामीणों के सहयोग से पानी से बाहर निकलवाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चवर में बकरी व अन्य मवेशियों को पानी पिलाने के लिए चकिया गांव के रहने वाले जय किशुन राम की 14 वर्षीय पुत्री ईशा कुमारी, उनकी नतनी 12 वर्षीय मनीषा कुमारी। बीरा राम के 11 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार एवं बली महतो की 11 वर्षीय पुत्री कुंजी कुमारी गई हुई थी। वहां पर वे लोग मवेशियों को चरा रहे थी और पानी पिला रहे थे। बच्चों में इसी बीच तालाब में मछली देखकर उसे मारने की जिज्ञासा उठी।
बताया जाता है कि मंजय कुमार बकरी को पानी पिलाने एवं मछली मारने के क्रम में पैर फिसलने से पानी में गि’र गया और डू’बने लगा। उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर मौके पर मौजूद ईशा कुमारी एवं गुंजी कुमारी तालाब में कू’द गई कुछ देर बाद वे दोनों भी डू’बने लगी।
तब वहां मौजूद मनीषा कुमारी ने शो’र मचाया और स्वयं भी पानी में कू’द गई। बच्चों के शोर को सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भागते हुए तालाब के पास पहुंचे, तब तक 3 बच्चों की डू’बने से मौ’त हो चुकी थी। वहीं मनीषा कुमारी को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया।
इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। तीन बच्चों की मौ’त के बाद गांव में को’हराम मच गया है। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


