अमर पासवान के अचानक VIP छोड़ने की इनसाइड स्टोरी, एक म्यान में दो त’लवार नहीं रह सकता

बोचहां विधानसभा उप-चुनाव में नॉमिनेशन से पहले सिटिंग MLA दिवंगत मुसाफिर पासवाान के बेटे अमर पासवान ने VIP छोड़ RJD ज्वाइन कर सनसनी फैला दी थी। VIP उनके पिता की जगह पर उन्हें टिकट देने की घोषणा करने वाली थी, लेकिन उनके पार्टी छोड़ने से पूरा सीन ही बदल चुका है। अब वो राजद के उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि BJP और VIP की तरफ से उन्हें गुमराह किया जा रहा था। बेबी कुमारी के नाम की घोषणा करने से पहले एक बार भी मुझसे पूछा तक नहीं गया। एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकता है। मैं अपने परिवार के सम्मान की लड़ाई लड़ रहा हूं।NDA की टिकट पर पहला अधिकार मेरा था

अमर पासवान ने कहा, ‘जिस कैंडिडेट का टिकट 2020 में खुद BJP ने काटा था, अब ऐसा क्या हो गया कि 2 साल बाद उन्हें टिकट दे दिया गया, जबकि सिटिंग विधायक रहते हुए मेरे पिताजी (मुसाफिर पासवान) की मृत्यु हुई थी। इस हिसाब से पहले यहां परिवार का हक था। इसके बाद कार्यकर्ता का। हमसे एक बार पूछा भी नहीं गया है।’

पिता के आत्मसम्मान के लिए लड़ रहा हूं
अमर ने बताया, ‘अपने पिता के संघर्षों की बदौलत ही आगे बढ़ रहा हूं। मैं उनका नाम रौशन करना चाहता हूं। उनके आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरा टिकट कट जाने के बाद मुकेश सहनी कहते हैं कि यहां वो BJP के साथ फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं। चुनाव फ्रेंडली मैच नहीं होता है। इसमें जनता की भावना होती है। मेरे साथ ये जनता को भी गुमराह कर रहे हैं।’

तेजस्वी ने सम्मान दिया, अब जनता जीताएगी
अमर पासवान ने कहा कि RJD और तेजस्वी ने सम्मान दिया है। अब बोचहां की जनता उन्हें जीताएगी। बहुत ही अच्छा माहौल है। हर वर्ग के लोगों का साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा कोई कॉम्पिटिटर नहीं है। मैं अपने लक्ष्य की तरफ दौड़ रहा हूं। उन दोनों(VIP- BJP) का फ्रेंडली मैच हो रहा है। नंबर 2 और 3 के लिए वो लड़ते रहें मैं 1 नंबर पर हूं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.