बताया जाता है कि घ’टना छपरा के पानापुर के चकिया मठिया के पास की है। यहां तालाब नहाने के क्रम में 4 बच्चे डूबे थे, जिसमें से 3 ब’च्चों की मौ’त हो गयी है और एक बच्चे को किसी तरह ग्रामीणों ने बचा लिया है। घ’टना के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। बच्चों की मौ’त की खबर सुनते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 
मिली जानकारी के अनुसार पानापुर के चकिया गांव में नहाने के दौरान अन्जय राम (11 वर्ष), गुंजा कुमारी (14 वर्ष), ईशा कुमारी (13 वर्ष) की डूबने से मौ’त हो गयी। तीनों अलग-अलग घर के बताए जाते हैं। घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा है।
बताया जाता है कि पानापुर के चकिया गांव में नहाने के दौरान चार बच्चे डूबने लगे, जिसमें किसी तरह एक बच्चे को ग्रामीणों ने बचा लिया जबकि तीन बच्चों की डूबने से मौ’त हो गयी। 

