पत्नी का मोबाइल पर बात करना पति को गुजरा नागवार, ग’ला रे’तकर मा’र डाला

घरेलू वि’वाद में एक युवक ने चा’कू से ग’ला रे’त कर पत्नी की ह’त्या कर दी। इसके बाद जान देने की मंशा से अपने गले पर भी चाकू से वार कर गंभीर रूप से ज’ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घ’टना शुक्रवार की शाम आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट, लोहा गोदाम के पास घटी।यहां किराये के मकान में नीरज कुमार अपनी पत्नी रेणु देवी और आठ साल के बच्चे के साथ रहता था। उसने दस वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। नीरज घर में ही रहता था और रेणु किसी प्राइवेट फर्म में काम करती थी। वह अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती थी, जो कि पति को ना’गवार गुजरता था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में झ’गड़ा होता था। आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि ज’ख्मी युवक के बयान के बाद ही घ’टना के कारणों का पता चल सकेगा। उसका आठ वर्षीय बेटा ने बताया कि उसकी मां किसी से काफी देर से मोबाइल पर बात कर रही थी। पिता के मना करने के बाद भी वह बात करती रही। इसी बात से गुस्साए नीरज ने सब्जी काटने वाला चा’कू उठाकर रेणु के गले में घों’प दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौ’त हो गयी। इसके बाद नीरज ने अपने ग’ले पर भी चा’कू से वा’र किया। घ’टना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और नीरज को उठाकर इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा। महिला के श’व को पो’स्टमार्टम  के लिए भेजा गया है। पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि बयान के बाद ही पूरे मा’मले का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.