25 अप्रैल से शुरू होगी इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा

इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का शेड्यूल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने जारी कर दिया है। परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी और 4 मई तक चलेगी। इस बार परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12:45 तक और दूसरी पाली की दोपहर 1.00 से 5.00 बजे तक होगी। इस दौरान एक साथ इंटर के तीनों संकाय की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में पिछले दो सत्र के फेल परीक्षार्थियों को भी शामिल होने का मौका दिया गया है।विशेष परीक्षा में वह परीक्षार्थी भी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की तरह ही इस परीक्षा का रिजल्ट दिया जाएगा।26 मार्च से 31 मार्च तक हुआ रजिस्ट्रेशन
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हो गई थी। इसके डेट में भी एक एक्सटेंशन दिया गया था। पहले रजिस्ट्रेशन 26 मार्च से 31 मार्च तक कराने का समय निर्धारित किया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 2 अप्रैल तक कर दिया गया था।

इस साल 2.69 लाख स्टूडेंट्स हुए हैं फेल
इंटर की परीक्षा में इस वर्ष 13 लाख 46 हजार शामिल हुए थे। इसमें 80.15% स्टूडेंट्स पास हुए थे और 2.69 हाजर स्टूडेंट्स फेल हुए थे। कोरोना काल के दौरान BSEB ने परीक्षा का आयोजन कर रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी कर दिया था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading