RJD विधायकों व एमएलसी से बोले तेजस्वी, जनता की आवाज को सदन में उठाना है

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राजद विधायकों एवं विधान पार्षदों की जिम्मेदारी बढ़ गयी है, जनता की आवाज को सदन में उठाना है। उन्हें सामाजिक न्याय दिलाना है। राजद के विधायक व विधान पार्षद अपने को जनता के बीच रखें , उनसे घनिष्ठता बढ़ाएं।

तेजस्वी प्रसाद यादव के समक्ष बिहारशरीफ के पूर्व विधायक नौशाद-उन-नबी उर्फ पप्पू खान तथा पूर्व में प्रत्याशी रही आफरीन सुल्ताना ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। तेजस्वी ने कहा कि राजद के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। पार्टी में शामिल होने पर पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, शक्ति सिंह यादव व अन्य नेताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.