मुजफ्फरपुर : नूपुर कलाश्रम के वार्षिक उत्सव में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

मुजफ्फरपुर : शहर के हरिसभा चौक स्थित बिना कंसर्ट में शनिवार शाम को नुपुर कलाश्रम की ओर से वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि विधायक विजेंद्र चौधरी, मान मर्दन शुक्ला, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, डॉ. अरुण शाह, डॉ. एचएन भारद्वाज, डीएम प्रणव कुमार, समाजसेवी आशुतोष शाही, अविनाश तिरंगा, डॉ. रणवीर राजन, डॉ. एके दास, डॉ. कनुप्रिया, केदारनाथ प्रसाद, देवेंद्र दास व शेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।

संस्था की सचिव डॉ.रंजना सरकार ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत गुरु चरणन पर शीश नवाऊं से महोत्सव की शुरूआत हुई। समारोह में गोस्वामी आराध्या गिरी ने शास्त्रीय गायकी दी गई। वहीं मध्य प्रदेश का लोकप्रिय अहिरी नृत्य महुआ झरे व राजस्थान का घुमर ओडीसी नृत्य शैली में नवदुर्गा का शास्त्रीय व बंगाल का नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं छोटे बच्चों ने कत्थक नृत्य कर शमा बांध दिया। बता दें कि नूपुर कलाश्रम भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए समर्पित कर अपने आयोजनों व महोत्सव के द्वारा भारत के अलग-अलग प्रांतों की सांस्कृतिक विरासत से युवा पीढ़ी को परिचित कराता है। वहीं नृत्य संगीत की नई पीढ़ी का निर्माण करते हुए उसे बड़ा मंच प्रदान करता है।

सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ रंजना सरकार की ओर से कला क्षेत्र के विरासत को बचाने की कृत संकल्पित है। इस मौके पर मंच का संचालन कंचन कुमार, दीनबंधु व डॉ. रंजना सरकार ने किया। असीम सिन्हा व नील कमल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। चंद्र नाथ गांगुली, शिवम, अमन, और कौशिक दास अतिथियों का आभार जताया। अर्पिता वर्मा, लक्ष्मण कुमार, आयुष सिन्हा, रोमाशा तिवारी, अर्जुन कुमार, ज्योति गट्टानी, राधा रमन कुमार,

हेमंत कुमारी, लक्ष्मण कुमार, हर्षिता श्रीवास्तव, पल्लवी राज, आकांक्षा कुमारी, आरती कुमारी, दिव्या भारती, प्राची शाह, एकता कुमारी, आराध्या सिन्हा, अनन्या, अनिका शाह, उज्जैनी श्रीवास्तव, प्राची शाह, दिव्यंका शाह, शिवानी घोषाल आदि ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को भाव विभारे कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.