मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच के पीआइसीयू वार्ड में चमकी बुखार से पीड़ित पांच बच्चे भ’र्ती हुए। शिशु विभागाध्यक्ष डा. गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि मोतीपुर समेत अलग-अलग जगहों से ये बच्चे आए हैं।
इनके खून का नमूना जांच के लिए भेजा गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि एईएस है या नहीं। अभी सबकी हालत में सुधार हो रहा है।
पहले से इलाजरत पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के छह साल का जामिन कुमार व रुन्नीसैदपुर की छह साल की बच्ची मेहजबीन में एईएस की पुष्टि हुई है।
सबका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर बच्चे अस्पताल आ जाएं तो उनकी जा’न ब’चाई जा सकती है। इस साल 10 बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है।


