मुजफ्फरपुर : चुनावी मंच से सीएम ने किया अ’लर्ट, जानें पूरा मामला….

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के बोचहां में मंगलवार को उप चुनाव के लिए मतदान होने हैं। वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान के नि’धन से यह सीट खाली हुई है। हालांकि अब वीआइपी एनडीए का हिस्सा नहीं है। बोचहां में अब भाजपा की प्रत्याशी बेबी कुमारी अपना भाग्य आजम रही हैं। एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोचहां पहुंचे। एईएस पीड़ित बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवेदना चुनावी मंच से भी दिखी।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आपका बच्चा रात में बिना खाए सोता है तो सतर्क हो जाएं। इससे बच्चे को एईएस का खतरा हो सकता है। इसलिए अभिभावकों से आग्रह है कि बच्चों को रात में भोजन कराएं। बोचहां के द्वारिकानगर उच्च विद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विकास के साथ समस्या पर भी उनकी नजर रहती है। बोचहां विधानसभा क्षेत्र के बच्चे पहले से एईएस के शिकार होते रहे हैं।

वर्ष 2019 में एईएस का कहर अधिक हुआ तो सरकार ने कमी और दिक्कत की पड़ताल कराई। मुजफ्फरपुर के पांच प्रखंडों में सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे कराया गया। आवास, शौचालय, राशन कार्ड बनवाए गए। इससे एईएस पर कुछ नियंत्रण हुआ, मगर इसबार गर्मी कुछ अधिक दिख रही। इस कारण अधिक सचेत रहने की जरूरत है। इस दौरान नीतीश ने एनडीए प्रत्याशी बेबी कुमार को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान के समय कुछ लोग इधर-उधर की बातें करते हैं। इसपर ध्यान नहीं देना चाहिए। नीतीश ने नाम लिए बिना राजद के दौर पर भी हमला किया।

कहा कि लोग पुरानी बातों को भूल गए हैं, मगर याद कीजिए की राज्य का क्या बुरा हाल था। उस समय और आज में कितना बदलाव है। बिहार में प्रेम, भाईचारा और एकजुटता का माहौल बना। गरीब, दलित, महादलित सभी तबके के लिए काम हुआ। जनसभा को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा, उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading