मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार ट’क्कर मा’र दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौ’त हो गयी। वहीं एक आठ वर्षीय बच्चा और एक यु’वक गम्भीर रूप से घा’यल हो गया।
घ’टना सदर थाना क्षेत्र के दिघरा की है। घ’टना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घ’टना से आ’क्रोशित होकर लोगों ने NH-28 को पूरी तरह जाम कर दिया। जमकर हंगामा और प्रदर्शन कर रब हैं।
घ’टना की सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। आ’क्रोशितों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय सरपंच चन्दन कुमार भी लोगों को समझाकर जाम हटाने में जुटे हुए हैं।
फिलहाल मृ’त महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में पता लगा कि वे समस्तीपुर की रहने वाली थी। मुजफ्फरपुर के माधोपुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। यहां पर शादी समारोह है, जिसमें वे शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान एक तज रफ्तार बस ने उन्हें कु’चल दिया।
थानेदार का कहना है घा’यलों का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। वे लोग बोलने की स्थिति में नहीं है। उनके रिश्तेदारों को भी घटना की जानकारी दी गयी है। उनलोगों के आने के बाद ही मृ’तक की पहचान हो पाएगी।
सरपंच ने बताया कि दिघरा में NH के दोनो तरफ गैस लदे ट्रक खड़े रहते हैं। इस कारण से हमेशा यहां पर हा’दसा होता है। कई बार पहले भी लोगों में ये मुद्दा उठाया था। पर कोई सुनवाई नहीं हुई।