PATNA : बेटियों ने सरकारी डॉक्टर पर लगाया रेप व छेड़खानी का गंभीर आरोप, महिला थाने में केस

पटना. छपरा में पदस्थापित एक सरकारी डॉॅक्टर पर उनकी ही बेटियों ने रेप व छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पटना सिटी इलाके में रहने वाली दोनों बहनेें रविवार को इंसाफ की गुहार लगाने एसएसपी दफ्तर पहुंचीं थीं। वहां से उन्हें महिला थाने भेज दिया गया। दोनों बहनों ने पिता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया। बेटियों ने घर से निकालने का भी आरोप लगाया है।

बहरहाल, एसएसपी मनु महाराज के आदेश के बाद महिला थाने में डॉक्टर पर केस दर्ज कर लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर को थाने बुलाया। महिला थाने की पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ की। डॉक्टर ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि घर से एक लाख रुपए लेकर छोटी बेटी निकली है।

बैंक का पासबुक और गाड़ी की चाबी भी लेकर भाग गई। उसे सुबह से तलाश करने में जुटे हैं। डॉक्टर की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी, पिता व मां एक पक्ष में है, तो दूसरी ओर मंझली और छोटी बेटी है। मंझली बेटी पटना से बाहर रहती है। छोटी बेटी का आरोप है कि पिता ने उसका यौनशोषण किया, वहीं मंझली बेटी ने कहा कि बड़ी बहन के साथ उन्होंने रेप किया। महिला थानेदार स्मिता सिन्हा ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.