मुजफ्फरपुर : बिहार छात्र संघ की ओर से ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

मुजफ्फरपुर। बिहार छात्र संघ की ओर से ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संघ के संस्थापक गौतम सिंह, जिलाध्यक्ष करण सिंह, महाविद्यालय के वरीय पदाधिकारी डॉ.अखिलेश डोगरा, वैशाली ब्लड लाइन परिवार के प्रिंस राज सिद्धांत व डॉ. संदीप कुमार सागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस रक्तदान शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान संघ से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं छात्रों ने रक्तदान करने आए और शिविर में जिला पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए संघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता।

वर्तमान में युवाओं को बढ़चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करके किसी की बेशकीमती जिंदगी को बचा सकते है। युवा आने वाला समाज का आईना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है।

बल्कि 24 घंटे में कहीं ज्यादा रक्त बनता है। शरीर भी स्वस्थ रहता है। शिविर का संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि कई बार गरीब-असहाय मरीजों में रक्त की कमी के कारण जान चली जाती है, लेकिन रक्तदान करने वाला नहीं मिलता है। इमरजेंसी में खू’न की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।

इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।

इस अवसर पर गौतम सिंह, करण सिंह, हिमांशु पांडे, रितेश कुमार, सुधांशु कुमार, तैयब खान, रणधीर कुमार, कमलेश कुमार, राजेश कुमार राम, रणधीर कुमार, मिथुन कुमार, अमन कुमार, टिंकू चौहान, रविश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading