मुजफ्फरपुर : बोचहां उपचुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी, पूरी मुस्तैदी से चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश

मुजफ्फरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतदान कर्मियों/पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग करते हुए कहा कि पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा से चुनाव कार्य सम्पन्न कराने की दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें। चुनाव कार्य मे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सोमवार को सिकंदरपुर स्टेडियम में बोचहां उप निर्वाचन- 2022 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने मतदान कर्मियों /पुलिस पदाधिकारियों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को संबोधित किया।

डीएम ने कहा कि पूरी मुस्तैदी और प्रतिबद्धता के साथ चुनाव कार्य संपन्न कराने के मद्देनजर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी सेक्टर दंडाधिकारी अपने संबद्ध मतदानकर्मियों और पुलिस बल के साथ संपर्क में रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कर्मी पुलिस पदाधिकारी निर्धारित रूट चार्ट का अक्षरश: पालन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि रूट लाइनिंग से अलग नहीं होना है। रूट चार्ट का सौ फीसदी पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी भी तरह की विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल वरीय अधिकारियों को संज्ञान में देना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि क्यूआरटी टीम और स्थानीय थानेदार गतिशील रहेंगे। साथ ही नियंत्रण कक्ष से सतत अनुश्रवण भी किया जाएगा। किसी भी क्षेत्र में अप्रिय या गलत कार्य होने पर पुलिस बल और क्यूआरटी की पहुंच शीघ्र होगी।

कहा कि मतदान केंद्रों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध होगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त ,प्रेक्षक महोदय, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, लाइन डीएसपी ,निर्वाची अधिकारी-बोचहां एवं उप निर्वाचन अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading