मुजफ्फरपुर। शहरी क्षेत्र के चार समेत जिले के 25 स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। स्वयंसेवी संस्था प्रयत्न को जिला शिक्षा विभाग की ओर से इस कार्य का जिम्मा दिया गया है। डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने बताया कि शैक्षणिक माहौल, सरकारी संपत्ति व संसाधन को क्षति पहुंचाए बिना स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं बनानी होंगी।
इसमें शहरी क्षेत्र में आदर्श मध्य विद्यालय सरैयागंज, एसडीकेडी आर्य कन्या मध्य विद्यालय नया टोला, अमर शिक्षालय होम फॉर द होमलेस व राजकीयकृत मध्य विद्यालय ब्रह्मपुरा बालक शामिल है।
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में उमवि मुशहरी, रामवि कांटी कसबा व रामवि छपरा, रामवि मुरौल, उमवि चैनपुर महमदपुर खाजे व रामवि मड़वन, रामवि सकरा, रामवि ढोली, रामवि बिरहिमा बाजार, रामवि बरुराज कन्या, रामवि पिपरा बिसो मोतीपुर, मवि पिपरा राघो साहेबगंज, मवि धरफरी बालक साहेबगंज, रामवि मीनापुर, रामवि गायघाट, रामवि भगवतपुर, रामवि मनिकपुर सरैया, रामवि भरवारी सकरा, उमवि चकिया कुढऩी, उमवि परांती उर्दू बोचहां, मवि पकड़ी पकोही उर्दू मड़वन, उमवि विशुनपुर महानंद उर्दू कांटी में भी स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा।
जिले में एक ही परिसर में संचालित दो स्कूलों को एक ही में समायोजित कर दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इसको लेकर डीईओ को पत्र भेजा है। कहा है कि जिलों में कई जगह एक ही परिसर में दो स्कूल संचालित हो रहे हैं।
ऐसे में उन दोनों स्कूलों को एक ही में समायोजित कर अतिरिक्त शिक्षकों का दूसरे स्कूलों में स्थानांतरण करें। एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा है।
