मुजफ्फरपुर : बोचहां उपचुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर किया मतदान, छिटपुट घ’टनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण हुआ मतदान

मुजफ्फरपुर। कड़ी सु’रक्षा व्यवस्था के बीच बोचहां विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ। इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ मतदान किया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो मतदान शांतिपूर्ण रहा। सुबह सात बजे से ही लोग वोटिंग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे।

दोपहर तीन बजे तक 48.60 फीसदी मतदान हो चुका था। धीरे-धीरे मतदान की रफ्तार बढ़ने के साथ ही शाम पांच बजे तक 57.80 फीसदी मतदान हुआ। लोग समय से पहले ही मतदान केंद्रों पर आकर कतारबद्ध हो गए थे।

इसके साथ ही बोचहां के मतदान केंद्र संख्या 200 पर ईवीएम खराब होने के कारण ईवीएम को बदलना पड़ा। इसके कारण आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। वहीं शांतिपूर्ण मतदान के लिए बूथों पर क’ड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। इसमें भाजपा, वीआईपी व राजद के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस मतदान में बुजुर्गो, महिलाओं के अलावा दिव्यांगों में भी वोटिंग को लेकर उत्साह दिखा।

हालांकि दोपहर में मतदान का प्रतिशत धीमी गति से बढ़ता रहा। शाम के समय एक बार फिर मतदान ने गति पकड़ा। कई लोगों ने धूप में जाने से बचने के लिए सुबह में ही मतदान केंद्रों पर जाकर वोटिंग की। बोचहां क्षेत्र में कुल 350 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading