बेतिया में प्रेमी जोड़े पेड़ से ल’टकी ला’श मिली है। पुलिस ने घ’टनास्थल एक सु’साइड नोट भी ब’रामद की है। इसमें लिखा है, “हमदोनों ने अपनी मर्जी से आ’त्महत्या कर रहे हैं। हम नहीं चाहते हैं कि श’व का पो’स्टमार्टम करवाया जाए। हमदोनों को एक ही चि’ता पर जलाया जाए, नहीं बहुत बड़ा कां’ड हो जाएगा।”
घ’टना बैरिया थाना क्षेत्र के सूरजपुर पंचायत की है। बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शीशम के पेड़ से ल’टकी लाशें देखी तो दंग रहे गए। दोनों एक टहनी से लटक रहे थे। घ’टना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लड़के के घर से करीब 500 मीटर और लड़की के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर दोनों का श’व ल’टक रहा था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लड़के के परिजनों का आ’रोप है कि लड़की वालों ने दोनों की हत्या की गई है। वे दोनों को एक नहीं देखना चाहते थे। इसलिए मारकर पेड़ से ल’टका दिया। हालांकि, लड़की के परिजनों का कहना है कि दोनों ने सुसाइड की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजन अलग-अलग बातें कह रहे हैं। मा’मला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृ’त युवक की पहचान डुमरिया निवासी राजेश पटेल के पुत्र रवि किशन कुमार (21) और लड़की (17) कोइरपट्टी की रहने वाली है।
बैरिया थाना प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह मामला आ’त्महत्या का है या ह’त्या का, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। घ’टनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है। वहां से दो मोबाइल फोन व सु’साइड नोट मिला है। सु’साइड नोट के हैंडराइटिंग का सत्यापन कराया जाएगा। मोबाइल फोन के कॉल डिटेल की छानबीन की जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृ’त रवि किशन कुमार के चाचा रविंद्र पटेल ने बताया कि मंगलवार की रात गांव में आर्केस्ट्रा हो रहा था। रवि किशन कुमार बाइक से आर्केस्ट्रा देखने गया था। रात करीब एक बजे वह बाइक लेकर आर्केस्ट्रा से निकल गया। सुबह में सूचना मिली कि उसका शव पेड़ से लटक रहा है। घ’टनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक मिली है। वहीं रवि के भाई मंदीप कुमार ने ने कहा कि उसके भाई की हत्या कर शव पेड़ से लटका दी गई है। आ’त्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। इधर, लड़की के घरवालों का कहना है दिनभर सरेह में काम करने के बाद शाम को घर वापस आए तो सब कुछ सामान्य था। लड़की रात 10:30 बजे तक घर में थी। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह में उसका शव पेड़ से लटकने की सूचना मिली तो दंग रह गए। आशंका है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली।