मुजफ्फरपुर : किसको मिला सिविल सर्जन का प्रभार, जानें…

मुजफ्फरपुर। निलंबित सीएस डा. बीरेंद्र कुमार ने एसीएमओ डा.एसपी सिंह को प्रभार दिया। साथ ही एएनएम स्कूल सहित अन्य पुरानी फाइलों का निपटारा करने के बाद कार्यालय से निकले। प्रभार के समय एसीएमओ के साथ सीएस कार्यालय के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सीएस प्रसाद, नोडल पदाधिकारी डा.हसीब अगसर भी मौजूद थे।

मीडियाकर्मियों से सीएस ने निलंबन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इतना कहा कि जितना मौका मिला सेवा की। इधर प्रभार लेने के बाद एसीएमओ ने कहा कि एईएस के प्रति जागरूकता व बचाव की सुविधा हर पीएचसी में सुनिश्चित करने के साथ मड़वन पीएचसी को माडल पीएचसी बनाया जाएगा।

सदर अस्पताल में रोस्टर व्यवस्था सही तरीके से लागू होगी। इसके साथ डीएम प्रणव कुमार की निगरानी में इस माह सदर अस्पताल में आइओटी खोलने की कवायद है।

एसीएमओ ने बताया कि कोरोना के साथ नियमित टीकाकरण को गति दी जाएगी। साथ ही आइओटी को लेकर गठित टीम ने स्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading