मुजफ्फरपुर: शहर के मिठनपुरा स्थित ऑडिटोरियम में डांस बिग डांस एकेडमी का वार्षिक महोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर न्यूज के सीएमडी प्रकाश सिन्हा, इनरव्हील क्लब जागृति की प्रेसिडेंट भावना स्वाति, सुप्रसिद्ध डॉक्टर कुलदीप कौर और प्रिंसिपल निशा पांडेय के संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना कर तालियों से उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के आयोजक संस्था के डायरेक्टर व कोरियोग्राफर सुनील सागर ने बताया कि हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज, गौरीशंकर मिश्रा, अमन कुमार मोंटी, राजा, विवेक, राहुल व गोविन ने भरपूर सहयोग किया है।










