पटना। नगर निगम में 245 सृजित किए गए पदों सीधी बहाली होगी। वहां पर जो पहले से काम कर रहे कर्मियों की पदोन्नति करते हुए राज्य सरकार के माध्यम से भरी जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में नगर निगम ने इसके लिए पांच करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। जिस पर सशक्त स्थायी समिति ने मुहर लगा दी है। पदों का सृजन नगर विकास एवं आवास विभाग के आदेश के आलोक में किया है।
इसके अलावा बजट में आकस्मिक दुर्घटना एवं इससे संबंधित अन्य मदों में भी दो करोड़ रुपए का प्रावधान करते हुए बजट में दर्शाया गया है।

कहा गया है कि कार्य अवधि में अगर किसी कर्मचारी की आकस्मिक मौत होती है तो परिजन को सहायता राशि नगर आयुक्त व महापौर द्वारा तय करते हुए प्रदान की जाएगी।
नगर निगम में बहुत सारे पदों पर काम करने वाले कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। विभाग की तरफ से बहाली नहीं होने के कारण सभी पद खाली है।
तीन प्रधान सचिव के पद नगर निगम में स्वीकृत है लेकिन अभी एक ही प्रधान सचिव काम कर रहे हैं।
इसी तरह अमीन के तीन-तीन पद हैं लेकिन एक भी अमीन अस्थायी रूप से बहाल नहीं है अभी अस्थायी रूप से बहाल अमीन के सहारे नगर निगम शहरी क्षेत्र में जगह-जगह पैमाइश आदि का काम ले रहे है।
