पटना। एक महीने के अंदर बिहार के बाहर बिहारी श्रमिकों के जिं’दा ज’लने की यह दूसरी खबर

पटना। एक महीने के अंदर बिहार के बाहर बिहारी श्रमिकों के जिं’दा ज’लने की यह दूसरी खबर है। आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद बॉयलर में ब्लास्ट हो गया, जिसमें आधा दर्जन मजदूरों की मौ’त हो गई है।

मृ’तकों में चार बिहार के नालंदा के बताए जा रहे हैं। जबकि, एक दर्जन से अधिक घायलों में भी अधिकांश बिहार के ही हैं। मृ’तक श्रमिकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके पहले तेलंगाना के सिकंदराबाद में बीते 23 मार्च की सुबह एक कबाड़ गोदाम में भी’षण आ’ग लग जाने के कारण बिहार के 11 मजदूर जिं’दा ज’ल गए थे।

फैक्ट्री में केमिकल रिसाव के कारण लगी आ’ग, वि’स्फोट
एसपी राहुल देव शर्मा के अनुसार फैक्ट्री में नाइट्रिक एसिड और मोनो मिथाइल के रिसाव के कारण आ’ग लगी और इसके परिणाम से वि’स्फोट हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार दवा बनाने के दौरान अचानक बॉयलर में आ’ग लग गई। इसके बाद जबतक लोग एहतियाती कदम उठा पाते, भारी ध’माका हो गया। ध’माके के कारण आ’ग पूरी फैक्ट्री में फै’ल गई। हा’दसे की चपेट में फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक व अन्य लोग आ गए। घायलों में सात बिहार के बताए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.