बीएड नामांकन प्रवेश परीक्षा के लिए वेबसाइट लांच, 342 संस्थानों में 37 हजार सीटें

पटना। बिहार में बीएड करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। दो वर्षीय सीईटी-बीएड और शिक्षा शास्त्री 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन कर लाइव कर दिया गया है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने बुधवार को अधिकारिक रूप से वेबसाइट को लाइव कर दिया।

कुलपति ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वेबसाइट को काफी सुलभ बनाया गया है। अभ्यर्थी अपने मोबाइल से भी आवेदन फार्म भर सकेंगे। लगातार तीसरी बार आवेदन शुल्क में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा कोई वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि दो वर्षीय सीईटी-बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता के नेतृत्व में उनकी टीम ससमय कार्य का निष्पादन कर रही है।

कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि कुलपति के दिशा निर्देश में प्रवेश परीक्षा के आयोजन और काउंसङ्क्षलग की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

सीईटी-बीएड 2022 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी 25 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री 2022 की प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई है, जबकि विलंब शुल्क के साथ 21 मई तक आवेदन लिए जाएंगे।

नोडल अधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि सीईटी के लिए सामान्य श्रेणी के लिए- 1000 रुपये, ईडब्ल्यूएस, महिला, बी.सी एवं ईबीसी के लिए- 750 रुपये और एससी एवं एसटी के लिए- 500 रुपये आनलाइन जमा कराने होंगे। प्रवेश पत्र नौ जून से डाउनलोड किए जाएंगे। 23 जून को परीक्षा संभावित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.