KISHANGANJ : सरकारी बोर्ड लगी वाहन से हो रही थी शराब तस्करी

KISHANGANJ : बिहार में पूरी तरीके से शराबबंदी है. फिर भी शराब तस्कर अवैध रूप से शराब की तस्करी आए दिन कर रहे हैं. ताजा मामला किशनगंज के टाउन थाना इलाके की है. जहां उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बारह पेटी शराब के साथ सरकारी बोर्ड लगा एक स्कोडा गाड़ी बरामद की है. हालांकि इस दौरान मौके से धंधेबाज भागने में सफल हो गया. बताया जाता है कि शराब तस्कर बंगाल से शराब लेकर किशनगंज जा रहा था. पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब तस्करी वाली गाड़ी पर ऑन ड्यूटी गवर्मेंट ऑफ इंडिया सी. पी. डब्लू. सी लिखा बोर्ड लगाया था. तभी किशनगंज के मस्तान चौक के पास पुलिस की नजर गाड़ी पर पड़ी. जैसे ही पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू की ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

उत्पादनिरीक्षक ने बताया कि हमे फरिंगोरा बिहार-बंगाल चेक पोस्ट के लिए गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद हमने तत्परता दिखाते हुए ब्लॉक चौक और रामपुर चौक पर नाकेबंदी की. और अंत मे मस्तान चौक के पास शराब पकड़ा गया. उत्पादनिरीक्षकने बताया कि स्कोडा गाड़ी पर दिल्ली का नम्बर है और पुलिस को धोखा देने के लिए इसमें गवर्मेंट ऑफ इंडिया लिखा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading